70वी राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए मप्र की टीम झारखंड रवाना
Nov 26 2026
ग्वालियर। झारखंड में 26 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाली स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की 70वी राष्ट्रीय शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग की मध्य प्रदेश टीम झारखंड के लिए रवाना हुई। जिला ताइक्वांडो संघ ग्वालियर के सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि मध्य प्रदेश दल के जनरल मेनेजर पंकज शर्मा के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश टीम का नेतृत्व कोच ध्रुव लोधी, विकास थापा, अनिल कौशिक तथा सोनाली गुप्ता करेंगें। तथा खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में सौम्या जैसवाल, सिया जोशी, पूर्णिमा ठाकुर, म्याशा खान, शीतल कुशवाह, सौम्या भदोरिया, कनिष्का राठौर, मान्या मिश्रा, अंजलि सिंह, आयुशी, लावण्या जैन आदि।
बालक वर्ग में आशीष बाल्मीकि, उमेश जाटव, आयुष मलिक, राकेश शाक्य, सूर्या शर्मा, शिवांश दुबे, नीतेश, वैभव कोरी, अमित कुशवाह, देव परमानिक आदि। सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि टीम के रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों ने ग्वालियर में प्री नैशनल कैम्प में भी भाग लिया। जिसमें मध्य टीम का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय कोच ध्रुव लोधी एवं अनिल कौशिक द्वारा खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण दिया गया, सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत कर लाने के लिए हरिओम चतुर्वेदी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण विभाग, संदीप शर्मा, कैलाशपुरी गोस्वामी आर के सिंह, सौरभ शर्मा एवं सचिव अजय गुप्ता ने शुभकामनायें दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









