रेलवे स्टेशन से पकड़ा वाहन चोर, एक्टिवा बरामद
Nov 25 2026
ग्वालियर। घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी कर भागे वाहन चोर को इंदरगंज थाना पुलिस ने आरपीएफ की मदद से रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा भी बरामद कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में रोशनी घर रोड से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस अब उससे शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
टीआई इंदरगंज दीप्ति तोमर ने बताया कि रोशनी घर रोड निवासी खुशी घंधोरिया ने अपनी एक्टिवा एमपी07-एसएन-2605 चोरी होने की शिकायत की थी। साथ ही बताया कि एक्टिवा घर के बाहर खड़ी की थी। रात 9 बजे जब वह बाहर आईं तो एक्टिवा गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी वाहन का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने इंदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में 23 नवंबर को पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही थी तो पता चला कि उक्त एक्टिवा कई बार रेलवे स्टेशन आई है। इसका पता चलते ही आरपीएफ की मदद ली और आरपीएफ की मदद से पुलिस ने चोर को पकड़कर एक्टिवा बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी की पहचान राम सिंह बरार निवासी ग्राम मऊ बुजुर्ग खास, जिला टीकमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़े गए चोर से पूछताछ के बाद चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस की टीमें संदेही चोर से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









