अनिरुद्धाचार्य की श्रीमद भागवत कथा की तैयारियां अंतिम चरण में, बैठक हुई

Nov 25 2026

ग्वालियर। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर से फूलबाग मैदान में आयोजित होने जा रही भव्य श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियां अंतिम चरण में  हैं। 30 नवंबर को होने वाली कलश यात्रा में अनेक संत महात्मा शामिल होंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के क्रम में बुधवार दोपहर 3 बजे कथा स्थल फूलबाग मैदान में प्रचार-प्रसार समिति, विद्युत समिति एवं पार्किंग समिति की महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक में कार्यक्रम के सूत्रधार एवं न्यास के अध्यक्ष विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की मौजूदगी में संपन्न हुई। बैठक में समितियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कथा स्थल का निरीक्षण किया और आगामी दिनों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
कथा का संदेश शहर के हर घर और ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के लिए होर्डिंग्स, बैनर, आमंत्रण पत्र वितरण और डिजिटल प्रचार की रणनीति तय की गई। पूरे कथा पांडाल, मंच, प्रवेश द्वारों और आसपास के परिसर में निर्बाध बिजली आपूर्ति, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कथा में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग और आवागमन के दौरान जाम की स्थिति न बने, इसके लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य महाराज के मुखारविंद से होने वाली इस कथा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सभी समितियां पूरी निष्ठा और समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में तीनों समितियों के संयोजक, सह-संयोजक के साथ-साथ समाज सेवी महेश मुद्गल, रामबाबू कटारे, पारीक्षत बेताल सिंह गुर्जर, पुरुषोत्तम भार्गव,राम पांडे, श्रीमती बबीता डाबर, पं. विजय कब्जू, उदल सिंह यादव, अवधेश कौरव, विनोद जैन, केपी सिंह भदौरिया, महेन्द्र सिंह भदौरिया, राकेश अग्रवाल, रामअवतार जाटव, अनूप शिवहरे, पार्षद केदार बरहादिया, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, आदित्य सेंगर, संजय चैहान, सुरेश प्रजापति, मनीष अग्रवाल, हिमांशु कीकन, राकेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।