पालकी में श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचे लक्ष्मी-नारायण, रास्तेभर बरसे फूल
Nov 25 2026
ग्वालियर। जनकगंज स्थित श्रीलक्ष्मी-नारायण मंदिर में चल रहे वार्षिकोत्सव में बुधवार की सुबह भगवान लक्ष्मी नारायण का विधि-विधान से अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद महाआरती हुई। धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में भगवान लक्ष्मी नारायण की पालकी शोभायात्रा निकाली गई।
श्रद्धालु अपने कंधों पर पालकी लेकर चल रहे थे। भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में भक्तों ने नृत्य करते हुए उत्साह से भाग लिया। पालकी शोभायात्रा जनकगंज स्थित मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई जनकगंज डिस्पेंसरी के सामने आनंद पैलेस में बने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर पहुंची। रास्तेभर श्रद्धालुओं ने पालकी पर पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। कई स्थानों पर भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिससे उत्सव का उल्लास और बढ़ गया।
श्रीकृष्ण मंदिर पहुंचने पर वहां के पुजारी ने भगवान लक्ष्मी नारायण की अगवानी की और आरती उतारी। इसके बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी राघवेश एवं संजय लव्हाटे ने भगवान श्रीकृष्ण सहित मंदिर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की आरती की। इस दौरान दोनों मंदिरों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
अखंड कीर्तन का हुआ समापन, पातल भाजी कल
श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद पालकी शोभायात्रा वापस श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। यहां भगवान की आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान प्रभु के समक्ष चल रहे अखंड कीर्तन का भी समापन हुआ। कीर्तन के समापन पर भक्तों ने भजन गाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर में वार्षिकोत्सव के तहत आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियां भी की जा रही हैं। शुक्रवार 27 नवंबर को भगवान लक्ष्मी नारायण को भोग अर्पित करने के बाद पातल भाजी का आयोजन किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









