ऊर्जा मंत्री के ओएसडी जेपी गुप्ता की माताश्री का निधन

Nov 25 2026

ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी जेपी गुप्ता की माताश्री श्रीमती रामश्री देवी गुप्ता पत्नी स्वर्गीय आशाराम सेठ (खनियांधाना वाले) का लम्बी बीमारी के बाद बुधवार सुबह 9 बजे देवलोकगमन हो गया। उनकी आयु 84 वर्ष थी। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार 26 नवंबर को सुबह 11 बजे निज निवास बी-27 मोहन नगर समाधिया कॉलोनी तारागंज लश्कर से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।