केंद्रीय मंत्री सिंधिया से ग्वालियर व्यापार मेला में वाहनों पर 50' छूट की मांग पर चैंबर प्रतिनिधिों ने मुलाकात की

Nov 25 2026

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला में वाहन खरीदने पर आरटीओ रजिस्ट्रेशन में 50' छूट की मांग को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आवास पर मप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में पर मुलाकात की। 
इस अवसर पर ग्वालियर व्हीकल डीलर एसोशिएशन के अध्यक्ष हरिकांत समाधिया, भरत नागपाल, गुना जिला व्यापार एवं उद्योग महासंघ के उपाध्यक्ष विनीत सेठ ने एक मांग पत्र भी सौंपते हुए आग्रह किया कि यह छूट का नोटिफिकेशन शीघ्र आ जाए तो श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेला में शोरूम को गरिमा और भव्य तरीके से लगाया जा सकेगा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वर्ष 1905 में माधो महाराज प्रथम के द्वारा स्थापित ग्वालियर व्यापार मेला देश की एक पहचान बन चुका है और मप्र सरकार इसके वैभव को बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है और यह नोटिफिकेशन शीघ्र आ जाए इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आग्रह कर आपकी बात सरकार तक पहुँचे इसको सुनिश्चित करूंगा। मंत्री सिंधिया ने कहा कि आमजन को सुविधाजनक ओर आकर्षक दामों में वाहन मिले यह डीलर का कर्तव्य है इसलिए डीलरों से आग्रह करूंगा कि वह आमजन को बेहतर सुविधा प्रदान करें।