कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्व विधायक पाठक के घर पहुंचे

Nov 25 2026

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों में उत्साह नजर आया। मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव ढोल-नगाड़ों के साथ रैली के रूप में लक्ष्मीगंज स्थित पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने माला पहनाकर पाठक का स्वागत किया। इससे पहले सभी पदाधिकारियों ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। स्वागत के दौरान प्रवीण पाठक ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करें। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। स्वागत के बाद पदाधिकारियों ने पार्षदों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य कर खुशी मनाई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।