ग्वालियर से लापता 10 साल की मासूम आगरा में मिली
Nov 25 2026
ग्वालियर। पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर गई 10 साल की बच्ची सात दिन बाद आगरा में सुरक्षित मिल गई। बच्ची ने बिना पूछे घर में रखे 200 रुपए खर्च कर दिए थे। इस बात पर पिता ने उसे डांटने के साथ मारपीट भी की थी। इससे आहत होकर वह चुपचाप घर से निकल गई थी। पुरानी छावनी थाना पुलिस की 14 सदस्यीय टीम ने एक सप्ताह तक तीन राज्यों में तलाश के बाद मंगलवार रात 11 बजे आगरा के बालिका गृह में उसे खोज लिया।
300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले
बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने 14 सदस्यीय विशेष टीम बनाई थी। टीम ने सबसे पहले रितुराज होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद मुरैना रोड, जौरा, सबलगढ़ और श्योपुर रोड से धौलपुर होते हुए आगरा तक जाने वाले संभावित रास्तों के 300 से ज्यादा कैमरों की जांच की। पुलिस ने बसों के ड्राइवर-कंडक्टर और राहगीरों को बच्ची की तस्वीर दिखाकर भी पूछताछ की।
पुलिस ने मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी भेजी थी। धौलपुर और आगरा के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख बाजारों में बच्ची की तस्वीर वाले पोस्टर चिपकाए गए। इसी दौरान गत रात पुलिस को सूचना मिली कि आगरा में भटकती मिली बच्ची को एक जागरूक राहगीर सुरक्षित बालिका गृह पहुंचा चुका है।
सूचना मिलने के बाद ग्वालियर पुलिस की टीम गत रात करीब 11 बजे आगरा के बालिका गृह पहुंची। यहां बच्ची के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई। पुरानी छावनी टीआई संतोष यादव के मुताबिक, बच्ची को वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बुधवार देर शाम पुलिस टीम उसे लेकर ग्वालियर पहुंची।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









