डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल में बूथ पर दीपावली मिलन संपन्न
Nov 24 2026
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रमों की श्रृंखला में ग्वालियर पूर्व विधानसभा के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर मंडल अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 के बूथ क्रमांक 155 पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा ग्वालियर महानगर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति मंडल अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का समर्पित कार्यकर्ता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए पार्टी की विचारधारा एवं रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी जवाहर प्रजापति ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ का कार्यकर्ता है। हमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद, संपर्क और समन्वय बनाए रखना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता नए लोगों को संगठन से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करे। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ को सशक्त, सक्रिय और संगठनात्मक दृष्टि से आदर्श बनाना है।
इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र कुशवाह, रामकुमार कटारे, सहदेव श्रीवास, सेलू गुर्जर, प्रशांत सेंगर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया सह संयोजक श्री नितेश थापक ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









