गुरु नानकदेव एवं गुरु तेग बहादुर से युवा प्रेरणा लें-हिन्दू महासभा

Nov 24 2026

ग्वालियर। अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज में सिख पंथ के संस्थापक प्रथम गुरु गुरुनानक देव महाराज के 557वां प्रकाश पर्व एवं हिंदुओं के नवें सिख गुरु तेग बहादुर का 351 वां बलिदान दिवस पर नमन किया गया। साथ ही भगवान श्री कृष्णा यात्रा की धर्म ध्वजा की स्थापना की गई। मुख्य अतिथि डॉ जयवीर भारद्वाज थे। मुख्य वक्ता रामबाबू सेन ने कहाकि हिंदू महासभा भवन से भगवान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यात्रा प्रारंभ होगी जिसे सनातन धर्म मंदिर एवं गोपाल मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक कर पूजन के साथ आगरा के तेजो महल (जिसे ताजमहल कहा) जिसमें देवी देवताओं की मूर्तियां हैं उनकी पूजा अर्चना करने के बाद मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पर जायेंगे। 
मुख्य अतिथि डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि आगरा में तेजो महल ताजमहल में देवी देवताओं की मूर्तियां हैं उन्हें दर्शन के लिए पूजा अर्चना के लिए प्रवेश दिया जाए। युवा पीढ़ी को गुरु नानक देव जी महाराज एवं गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीर के अंदर हिंदुओं की रक्षा के लिए अपने प्राणों की होती है चांदनी चौक शीशगंज गुरुद्वारा पर दी थी। मुन्नालाल शर्मा ने कहा कि 6 दिसंबर को ऐतिहासिक दिन होने के कारण मथुरा जन्मभूमि मुक्त कराकर फिर इतिहास दोहराने का संकल्प लिया जाएगा।  इस अवसर पर रामबाबू सैन, मुन्नालाल शर्मा, महावीर पाल जयदेव कुमार गुप्ता, रामबाबू शर्मा, श्याम श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता, रोहित जाटव, अनेकों उपस्थित थे।