कॉम्बिंग गश्त: 115 स्थाई वारंटी, 109 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े
Nov 23 2026
ग्वालियर। फरार बदमाशों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए ग्वालियर पुलिस ने गत रात शहर और देहात तक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। रातभर चली कार्रवाई में पुलिस ने 224 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया, जबकि 274 गुण्डों और हिस्ट्रीशीटरों को चेक कर आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबे, बैंक-एटीएम और संदिग्ध वाहनों की भी सघन जांच की।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि गत रात चलाए गए अभियान में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। अभियान को प्रभावीह बनाने एसएसपी ने स्वयं गश्त कर अभियान की निगरानी की और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 115 स्थाई वारंट और 109 गिरफ्तारी वारंट तामील कर कुल 224 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 147 गुण्डों और 127 हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर उनके रिकॉर्ड अपडेट किए गए। जेल से रिहा हुए आरोपियों की गतिविधियां भी खंगाली गईं और जिला बदर आरोपियों के घर पहुंचकर उनकी जानकारी ली गई।
थाना पड़ाव पुलिस ने एक फरार इनामी आरोपी को पकड़ा है, जबकि गिजोर्रा थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई की। अन्य बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर पुलिस ने चेतावनी दी कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









