शादी की दावत में हर्ष फायरिंग, युवक घायल, आरोपी हुए फरार
Nov 22 2026
ग्वालियर। परिचित की शादी में शामिल होने आए युवक ने पहला निवाला खाया ही था कि तभी गोली उसके सिर से टच होते निकली। गोली लगते ही उसके सिर से खून का फव्वारा बह निकला और गोली चलाने वाले भाग निकले। घटना पनिहार थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित महिन्द्रा शोरूम के पास बीती रात 12:30 बजे की है। घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार जारी है। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। अगर गोली, थोड़ा-नीचे होती तो उसकी जान चली जाती। पुलिस पड़ताल में पता चला है कि गोली चलाने वाले युवक हर्ष फायर कर रहे थे।
गोला का मंदिर स्थित पिंटो पार्क शिव कॉलोनी जडेरूआ निवासी रमेश सिंह परिहार उर्फ छोटू पुत्र पूरन सिंह परिहार गत रात अपने परिचित बड़े बल्लू परिहार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब एक बजे वह समारोह में खाना खा रहा था। इसी दौरान पास में बैठे दो-तीन युवकों ने हर्ष फायर करने के लिए कट्टा निकाल लिया। इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी, जो रामेश के सिर को छूते हुए निकल गई। उसके सिर में चोट लग गई। हर्ष फायर में चली गोली रमेश के सिर से टच होते हुए निकली थी, अगर गोली जरा सी भी नीची होती तो उसका भेजा उड़ जाता और रमेश की जान भी जा सकती थी।
जैसे ही रमेश के सिर में गोली लगी हर्ष फायर करने वाले आरोपी वहां से भाग निकले। फिलहाल पता नहीं चला है कि वह कौन थे और कहा के रहने वाले है। पुलिस अब विवाह समारोह में हो रही फोटो ग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग चेक करेगी, जिससे उनकी पहचान हो सके।
युवक को गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टर उसकी हालत पर नजर रखे हुए है।
पहले हर्ष फायर में जा चुकी है जान
ग्वालियर में हर्ष फायर से कई लोगों की जान जा चुकी है और प्रशासन इस पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस पर रोक नहीं लग सकी है।
-इसी साल थाटीपुर थाना क्षेत्र के तप्ति नगर मेें दष्ठौन के कार्यक्रम में चली गोली से बच्चे की मां की मौत हो गई।
- छह साल पहले ग्वालियर थाना क्षेत्र के सोडा कुआ के पास लगुन समारोह में शामिल होने आई सात वर्षीय परी की हर्ष फायर में चली गोली लगने से मौत हुई थी।
- हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर पुल पर आठ साल पहले ड्यूटी कर लोट रहे अधेड़ को हर्ष फायर में चली गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस इसे हादसा मान रही थी, जब पीएम में गोली मिली तो पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
- हजीरा थाना क्षेत्र के कांच मिल इलाके में करीब 11 साल पहले मां की गोद में खेल रहा एक वर्षीय बालक की मौत हर्ष फायर में चली गोली से हुई थी। इस मामले मेें अभी तक आरोपी का भी पता नहीं चला था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









