एलएनआईपीई में 56वें 'संडे ऑनसाइकिलÓ का आयोजन हुआ
Nov 22 2026
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), परिसर में रविवार की सुबह 56वें 'संडे ऑनसाइकिलÓ कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं समाज में शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, नशा मुक्ति तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संस्थान के संकाय सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर कुलपतिप्रो. कल्पना शर्मा, मुख्य अतिथि धर्मेंद्र शर्मा अपर लोक अभियोजक, कुल सचिव प्रो. एमके सिंह एवं प्रो. जोसेफ सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए खेलकूद एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत देशभर में 'संडे ऑनसाइकिलÓ अभियान निरंतर जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर को गांधी नगर में इसके 99वें संस्करण का आयोजन केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें देशभर के 26 से अधिक स्थानों पर इस अभियान के अंतर्गत गतिविधियां आयोजित की गईं जिसके ऐतिहासिक 100वें संस्करण का आयोजन प्रस्तावित है। यह पहल प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट की भावना केअनुरूप है। उनका संदेश'फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़Ó सभी को नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









