प्रतिभाशाली बेटियां होगी सम्मानित- जयवीर भारद्वाज
Nov 21 2026
ग्वालियर। सनाढ्य, भार्गव, कान्यकुब्ज, आदि गौड, महाराष्ट्रीयन, भूमिहार, जिझोतिया, पंजाबी, गुजराती, बरूआ, मैथिल, ब्रह्मभट्ट, आदि के विवाह योग्य युवक युवतियों का मध्यप्रदेश प्रांतीय स्तरीय परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभाशाली बेटियां का सम्मान समारोह भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का 161वां एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 102वें 25 दिसंबर जन्मदिन के अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा जीवायएमसी क्लब में होने वाले आयोजन को लेकर सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय के अनुसार निशुल्क 19वां सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन में 11 सेक्टर बनाए गए हैं। जिसमें सेक्टर अध्यक्ष एवं प्रभारी रिश्ता कराने का कार्य करेंगे। 25 दिसंबर को प्रांतीय ब्राह्मण सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा जी की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।
डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि प्रतिभाशाली 70 प्रतिशत मार्क लाने वाली बेटियों को भगवान परशुराम के चित्र,अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित करने का निर्णय सकल ब्राह्मण महा समिति ने लिया है। और इसके लिए निशुल्क प्रविष्टियां 4 दिसंबर तक अपनी मार्कशीट के साथ ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, भारद्वाज मेंशन दौलतगंज में सायं काल 5 बजे से 7 बजे तक जमा कर सकेंगे। बेटियों का सम्मान करने का मुख्य लक्ष्य उन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है जिससे आगे बढ़ सके। समिति के प्रकाश नारायण शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की स्मारिका के लिए 200 रूपए लेंगे। जिसमें उसके साथ दो लोगों के भोजन के कूपन निशुल्क दिए जाएंगे। रिश्ता तय होने के बाद सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी विवाह निशुल्क कर सकेंगे। संस्था की महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज ने कहा कि 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के निवास स्थान शिंदे की छावनी में उनके जन्म की पूर्व संध्या पर 102 दीपक जलाकर उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
इस अवसर पर बीना भारद्वाज, सुधा दीक्षित, ममता कटारे, निशा शुक्ला, संगीता शर्मा, अनीता रिछारिया,आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, माया भारद्वाज, शशि व्यास, डॉ. सरिता त्रिपाठी, शशि गोस्वामी, तरूण लता पाठक, ज्योति शर्मा, कविता उपाध्याय, श्याम बाबू शर्मा, डॉ मुन्नालाल शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, संजय उपाध्याय, योगेंद्र दीक्षित एचबी शर्मा, केबी दुबे, अजय शुक्ला, जितेंद्र राजौरिया आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









