धर्म और भक्ति के साथ सामाजिक समरसता व सेवा का भाव भी जरूरी: कपिल भार्गव
Nov 21 2026
ग्वालियर। श्रीराम सेवा समिति की ओर से न्यू जवाहर कॉलोनी कंपू में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर सामाजिक समरसता मंच के प्रदेश प्रभारी कपिल भार्गव के संयोजन में समिति के सचिव कारेलाल सिंह राजावत को आमजन के सहयोग से लगातार 37वीं श्रीमद् भागवत कथा संपन्न कराने के लिए सनातन धर्म रक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कपिल भार्गव ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में समरसता, सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने का भी कार्य करती है। जब धार्मिक आयोजनों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता होती है तो सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति की परंपराएं और अधिक सशक्त होती हैं। उन्होंने कहा कि आमजन के सहयोग से लगातार 37 भागवत कथाओं का आयोजन कराना सेवा, समर्पण और धर्म के प्रति निष्ठा का अनुकरणीय उदाहरण है। कथा के परीक्षित अनिल दीक्षित रहे। इस अवसर पर रामप्रकाश शिवहरे, डॉ. जितेंद्र सिंह राजावत, श्याम कुमार गुप्ता और रामनरेश सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









