निशान शोभा यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष और बच्चे हुए शामिल

Nov 20 2026

ग्वालियर। श्याम मण्डल श्याम हवेली ग्वालियर द्वारा 56वां श्याम वार्षिक महोत्सव में 20 नवंबर को दोपहर 12 बजे निशान पूजन आयोजित किया गया और दोपहर 2 बजे श्री श्याम प्रभु की शोभा यात्रा श्री श्याम हवेली से प्रारंभ होकर हजीरा, बिरला नगर होते हुए वापस श्री श्याम हवेली पर आकर संपन्न हुई। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं के साथ बच्चे और पुरुष भी बड़ी संख्या में बाबा के गीत गुनगुनाते हुए चल रहे थे और बाबा के भजनों पर सभी लोग झूमते नजर आए। इस शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया, पुष्प वर्षा हुई। इस शोभा यात्रा में श्री श्याम बाबा एक रथ में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले। एक रथ पर श्यामलीन किशन बाबा भी विराजमान थे।