वार्षिक महोत्सव में कोलकाता के भजन गायक ने अपनी वाणी से जादू बिखेरा

Nov 20 2026

ग्वालियर। श्री श्याम मण्डल श्याम हवेली ग्वालियर द्वारा 56वां श्याम वार्षिक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ 17 से 21 नवंबर 2026 तक श्री श्याम हवेली, 81/3 न्यू कॉलोनी पाताली हनुमान हजीरा पर मनाया जा रहा है। महोत्सव के तीसरे दिन कोलकाता से पधारे भजन गायक कुमार गौरव पारिख ने अपनी मधुर वाणी से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने भजन शुरू किया, पूरा पंडाल 'हारे के सहारे की जय हो, खाटू वाले श्याम की जय हो..' के जयकारों से गूंज उठा।
इसके बाद एक के बाद एक भजन प्रस्तुत किए जिसमें 'मेरा श्याम आ गया, मेरे बाबा आ गए, अब तो मौज होगी...' 'खाटू वाले श्याम, तेरे दर पे आ गए, झोली फैला के बाबा.' 'बाबा तेरी कृपा से, सब काम हो रहा है, करते हो तुम बाबा, मेरा नाम हो रहा है...' आदि  भजनों पर भक्त झूम उठे, नाचने लगे और बाबा की भक्ति में लीन हो गए।
कार्यक्रम में चरण सेवक श्याम अग्रवाल, एमके अग्रवाल, राजकुमार सर्राफ, संजीव सिंघल, संजय क_ल सहित सभी श्याम भक्तों एवं समस्त श्याम मण्डल सदस्यगणों ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया है।