अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय युवा उत्सव में ग्वालियर को मिला ओवर ऑल चैंपियशिप का खिताब
Nov 19 2026
ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में चल रही दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। दो दिनों तक चली इस कला संवेदनाओं से भरी प्रतिस्पर्धा में प्रदेश भर के शहर और जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने संगीत, नृत्य,चित्रकला, गायन के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। ओवर ऑल चैंपियशिप राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय को प्रदान की गई। दूसरे दिवस की प्रतियोगिताओं की शुरुआत सुगम संगीत से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने गज़ल व हिन्दी फिल्मी गानों को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया। इसके बाद समूह गान भारतीय में प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति और लोकगीत की जानदार प्रस्तुतियो ने माहौल में अलग रंगत पैदा कर दी। एकल नृत्य में विलंबित तीन ताल में गणपति स्तुति, चक्करदार तिहाई, उठान, विष्णु वंदना, तीन ताल, विलंबित लय, शिव पार्वती स्तुति, मध्य लय आदि का बेहतरीन प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित करने की कोशिश की। समूह नृत्य में देसी परिधानों में राजस्थान और गुजरात के की संस्कृति गरबा के रूप में भी मंच से देखने को मिली।
कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे की अध्यक्षता में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अलाउद्दीन खां अकादमी के उप निदेशक डॉ शेखर करहाड़कर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ईसी मेंबर चंद्र प्रताप सिकरवार, संस्कार भारती के प्रांत मंचीय कला संयोजक प्रदीप दीक्षित और युवा अतिथि के रूप में संदीप धुर्वे मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ आशुतोष खरे, सहित समस्त शिक्षक और निर्णायकगण मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय युवा उत्सव के तहत अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर प्रतियोगिता के विजेता (प्रथम आने वाले) अगले चरण यानी सेंट्रल जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे, जिसका आयोजन 27 से 31 दिसंबर तक आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









