श्रीयांश सिंघल व्यापार समिति दाल बाजार के सदस्य मनोनीत
Nov 19 2026
ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार (रजि.), लश्कर की कार्यकारिणी समिति में श्रीयांश सिंघल को सदस्य मनोनीत किया गया।
व्यापार समिति दाल बाजार के मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ददरौआ सरकार उपस्थित थे। कार्यक्रम में ददरौआ सरकार के सान्निध्य में व्यापार समिति दाल बाजार द्वारा श्रीयांश सिंघल को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी, सचिव मंत्री श्याम बंसल, उपाध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, सह-सचिव मनीष गोयल, कोषाध्यक्ष अनुराग गर्ग एवं अंकेक्षक आयुष बंसल ने बताया कि श्रीयांश सिंघल सदस्य फर्म मै. सिंघल ब्रदर्स, द्वारा व्यापार के हित में किए गए सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें सत्र 2026-2029 के लिए व्यापार समिति दाल बाजार की कार्यकारिणी समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने श्रीयांश सिंघल पुत्र संजीव सिंघल फर्म संजीव ट्रेडिंग को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









