ग्वालियर की धैर्या साहू ने यूएई में रचा इतिहास, चार पदक जीतकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Nov 19 2026

ग्वालियर। ग्वालियर की नौ वर्षीय छात्रा धैर्या साहू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित एएमपीसी 2026 एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चार पदक जीते। तीन रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम कर धैर्या ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वह इस चैंपियनशिप के अंडर-11 बालिका वर्ग में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं। बायथल, ट्रायथल और लेज़र रन की यह एशियाई चैंपियनशिप 10 से 16 नवंबर तक यूएई के रास अल खैमा में आयोजित हुई। ग्वालियर शार्क तैराकी अकादमी के कोच विनोद जाटव ने धैर्या की उपलब्धि को ग्वालियर के लिए गर्व की बात बताया।