खेल अनुशासन ,आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम: आशीष प्रताप सिंह

Nov 18 2026

ग्वालियर। शासकीय केआरजी महाविद्यालय ग्वालियर द्वारा जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय ने महिला खो खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ फाइनल मैच एसओएस जीवाजी विश्वविद्यालय व शासकीय केआरजी महाविद्यालय के मध्य खेला गया जिसे एसओएस जीवाजी विश्वविद्यालय ने 5 पॉइंट से जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ थे एवं अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर हरीश अग्रवाल ने की विशिष्ट अतिथि  डॉक्टर केशव सिंह गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम का कुशल संचालन क्रीड़ा अधिकारी मनोहर कटारिया ने किया । 
जिला योजना समिति के सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त आधार हैं। खो-खो जैसे पारंपरिक भारतीय खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत और सामूहिकता की भावना के प्रतीक हैं।  हमारी बेटियो में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें उचित मंच, संसाधन और प्रोत्साहन देने की। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करें। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉक्टर हरीश अग्रवाल ने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी द्वारा समस्त अतिथियों को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालय से पधारे डॉ ज्योति गुर्जर, क्रीड़ा अधिकारी डॉ लखविंदर सिंह, डॉ एलएन आर्य, डॉ उमेश सिंह राजपूत, क्रीड़ा अधिकारी अशोक चव्हाण, प्रशासनिक अधिकारी डॉ दीपक पाठक, डॉ कृष्ण सिंह, डॉ सुधा सिंह, डॉक्टर ज्योत्सना राणा, डॉक्टर प्रीति मौर्या, डॉ अर्चना सेन, डॉक्टर वासुदेव सिंह जादौन, डॉ नेहा बुनकर, क्रीड़ा अधिकारी डॉ नरेश मेहता उपस्थित रहे।