मात्र डिग्री पर्याप्त नहीं, किसी एक विधा में कौशल अर्जित करना ही बेहतर कैरियर की कुंजी है— डॉ. पाठक
Nov 18 2026
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 18 नवंबर को प्रबंध विभाग एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. हरीश अग्रवाल के संरक्षण में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बीबीए के बाद उपलब्ध कैरियर विकल्पों, कौशल विकास तथा रोजगार के बदलते अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम में प्रबंध विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने कैरियर लक्ष्यों को निर्धारित करते हुए अपनी रुचि, योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप कैरियर के विभिन्न विकल्पों में से श्रेष्ठ विकल्प का चयन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्पष्ट कैरियर लक्ष्य विद्यार्थियों को अपने भविष्य को सही दिशा देने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. रवि शंकर पाठक ने बीबीए के बाद उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने बताया कि बीबीए के बाद विद्यार्थी अपनी रुचि और कौशल के अनुसार उच्च शिक्षा, बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, मार्केटिंग, मानव संसाधन, डिजिटल मार्केटिंग, उद्यमिता, कॉर्पोरेट क्षेत्र सहित अनेक क्षेत्रों में कैरियर बना सकते हैं।
डॉ. पाठक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ‘मात्र डिग्री होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि किसी एक विधा में विशेषज्ञता एवं कौशल अर्जित करने से ही हम अपने कैरियर को बेहतर बना सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को हार्ड स्किल के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल पर भी कार्य करना होगा। संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, समस्या समाधान, समय प्रबंधन तथा आत्मविश्वास जैसे गुण कैरियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अभिनव उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. अजय गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राधिका अग्रवाल सहित प्रबंध विभाग एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 70 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









