मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया का जन्मदिन मनाया

Nov 18 2026

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र एवं मप्र क्रिकेट एसोशिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया के जन्मदिन महाराज बाड़ा पर नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ केक काटकर, आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष कपिल मुद्गगल एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने कहा कि महाआर्यमन सिंधिया के जन्मदिन पर हम सभी उनको शुभकामनाएं देते है और भगवान से प्रार्थना करते है कि वे दीर्घायु हो स्वस्थ रहे और ग्वालियर की जनता पर उनका आशीर्वाद बना रहे ।
इस अवसर पर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कपिल मुद्दगल, मंडल अध्य्क्ष भाजपा अमर कुटे, नितिन शिवहरे, सुनील भदौरिया, गोपाल जाटव, गोल्डी रत्नाकर, श्रीमती शकुंतला तोमर, अनूप गोस्वामी, नागेंद्र चतुर्वेदी, सोनू गोयल, तरुण पवैया, डालचंद वर्मा, संदीप भदौरिया सहित बड़ी संख्या में नन्हे मुन्ने बच्चे, ओर क्षेत्रीय जनता ने अपनी शुभकामनाएं दी।