निदान संगीत सभा का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

Nov 17 2026

ग्वालियर। निदान संगीत सभा द्वारा गत दिवस होटल गोल्ड इन में  संगीतमय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। निनाद संगीत समूह की चीफ एडमिन संगीता भदोरिया के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम गीत संगीत और तालियों की गड़ गड़ाहट से गूंज उठा। सरस्वती वंदना के बाद  प्रदीप खरे ने कार्यक्रम का आगाज किया। जिसमें ग्वालियर के जानेमाने सिंगर्स द्वारा एक से बढक़र एक खूबसूरत गीतों की प्रस्तुति दी गई। 
सुबहा 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले कार्यक्रम में जयेश दुबे और रेखा मांडरे ने तेरे नैनों से मैं दीप जलाऊंगा, डॉ प्रभात कृष्ण शर्मा और अर्चना शर्मा ने तुम जो चले गए तो होगी बड़ी खराबी, वीपीएस भदौरिया और माधुरी  ने पेश किया ले चल ले मेरे जीवन साथी, तो स्वाती जोगलेकर और राकेश बक्शी ने करवटें बदलते रहे, डीपी निगम के साथ सुनीता श्रीवास्तव ने गाया ये दिल तुम बिन, इतना तो याद हैं मुझे गीत में नंद किशोर पारीक का बखूबी साथ निभाया, तारकेश्वरी तोमर और दुर्गेश श्रीवास्तव व पीएस चोहान ने पेश किया आदमी मुसाफिर है। संगीता भदोरिया के साथ हाकिम सिंह ने सुनाया तुमसा कोई प्यारा, तो सुमन वालेचा के नरेश वालेचा ने हमको को हमी से चुरा लो, विनीता ने निंबुडा निंबुडा, और नीता अग्रवाल वसंतोष नेगी ने यार बिना चैन कहा रे की प्रस्तुति दी। वहीं विपिन दुबे और एकता तिवारी ने ओ साहिबा ओ साहिबा और कमल किशोर व नीलम शर्मा ने यारा..ओ..यारा सुनाकर तालियां बटोरी। वहीं सोनू छावड़ा ने रोते रोते हंसना सीखो पेश किया। नन्हे कलाकार उत्कर्ष पाहवा ने शिव कैलाशो के वासी गाकर सब को हतप्रभ कर दिया। धर्मेंद्र जाट ने रुक जाना ओ जाना हमसे दो बातें और लता छावड़ा ने छोटी सी यह दुनिया, विनय नगर निवासी पवन बाजपेई मैं कहीं कवि ना बन जाऊं,धर्मेंद्र जाट हाकिम सिंह यादव ने भी  गाने सनाए। लक्ष्मी तिवारी ने जिहाले मुश्किन इसके बाद लोकेश गोली ने बेहतरीन गीत सारा जमाना हसीनों का दीवाना पेश कर सभी को डांस के लिए मजबूर कर दिया। 
मंच संचालन में लोकेश गोले के साथ एन किशोर पारीक ने सफलतापूर्वक एंकरिंग को अंजाम दिया। कार्यक्रम के अंत में चीफ एडमिन द्वारा प्रथम बार कार्यक्रम में शामिल हुए कलाकारों के सम्मान के अतिरिक्त सभी को मोमेंटो गिफ्ट और मिठाई देकर सम्मानित किया, साथ ही जो लोग सपत्नीक आए थे उन्हें उन्हीं के चित्र की शानदार फ्रेमिंग कराकर भेंट किया गया, कार्यक्रम का समापन सामूहिक ग्रुप फोटो और चलते चलते मेरे ये गीत याद रखने के साथ किया गया।