आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन, सेवानिवृत्ति योजना के साथ देता है अगली पीढ़ी को संपत्ति हस्तांतरित करने की सुविधा
Nov 17 2026
ग्वालियर। आईसीआईसीआईलाइफ सिग्नेचर पेंशन लोगों को बाज़ार संबद्ध (मार्केट-लिंक्ड) रिटर्न के जरिए संपत्ति सृजन और कर-मुक्त विरासत (लिगेसी) तैयार करने की योजना बनाने का विकल्प प्रदान करता है। इसमें 90 साल की उम्र तक निवेश बनाए रखने (वेस्टिंग एज)के विकल्प है, जिससे ग्राहक40 की उम्र में भी इस प्लान को शुरू कर सकते हैं और लंबे समय तक निवेश बनाए रखकर कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि) का लाभ उठा सकते हैं। आईसीआईसीआईलाइफ इंश्योरेंस के विकास गुप्ता ने इस उत्पाद के बारे में कहा, ‘सेवानिवृत्ति और विरासत की योजनाएँ एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं। हालाँकि, ऐसी वित्तीय योजनाएँ जटिल हो सकती हैं और इनमें कर से जुड़े विभिन्न पहलू भी शामिल हो सकते हैं। आईसीआईसीआईलाइफ सिग्नेचर पेंशन को इस तरह तैयार किया गया है कि यह इन दोनों समस्याओं को हल करता है। यह उत्पाद ग्राहकों को कई तरह के फंड विकल्पों के साथ मार्केट-लिंक्ड कोषतैयार में मदद करता है। सेवानिवृत्ति के समय, कुल फंड का 60' तक हिस्सा कर-मुक्त निकाला जा सकता है, जिसे अगली पीढ़ी को विरासत के रूप में दिया जा सकता है। बाकी बची हुई राशि का इस्तेमाल एन्युटी (वार्षिकी) उत्पाद खरीदने के लिए किया जा सकता है, जिससे सेवानिवृत्ति के बाद आजीवन सुनिश्चित आय (गारंटीड इनकम) मिलती है।
आईसीआईसीआईलाइफ सिग्नेचर पेंशन में ग्राहकों को मृत्यु लाभ(डेथ बेनिफिट) भी मिलता है, जो कुल जमा प्रीमियम का 105' या कोष मूल्य (फंड वैल्यू), इनमें से जो भी अधिक हो, उसके बराबर होता है। इसलिए, यदि दुर्भाग्य से पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को यह मृत्यु लाभ मिल जाता है। यदि पॉलिसी जॉइंट लाइफ (संयुक्त रूप से पति-पत्नी) के आधार आधार पर ली गई है, तो मुख्य पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर प्रीमियम माफ हो जाता है, जिससे दूसरे पॉलिसीधारक के लिए पॉलिसी जारी रहती है। ऐसे मामलों में, दूसरे पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को मृत्यु लाभ का भुगतान किया जाता है।
यह उत्पाद उन लोगों के लिए है जो अपने प्रियजनों के लिए मज़बूत वित्तीय आधार प्रदान करना चाहते हैंऔर यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके द्वारा चुने गए नामित व्यक्ति को ही पॉलिसी का लाभ मिले।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









