मराठा सेवा संघ का पंचम राष्ट्रीय अधिवेशन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न
Nov 16 2026
ग्वालियर। मराठा सेवा संघ एवं न्यायदान कक्ष मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मराठा सेवा संघ का पंचम राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन का मुख्य विषय ‘भविष्य की चुनौतियाँ एवं परिवर्तन की पहल’ रहा। ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में आयोजित इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से मराठा सेवा संघ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में अध्यक्ष आरएस पाटिल प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश, विशिष्ट अतिथि जीएच मारियोजीराव, अध्यक्ष कर्नाटक मराठा विकास बोर्ड, डॉ. रामराव वडकुते, सांसद राज्यसभा तथा शिवश्री कामाजी पवार, राष्ट्रीय अध्यक्ष मराठा सेवा संघ सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही।
मध्य प्रदेश मराठा सेवा संघ के अध्यक्ष एवं मराठा उद्योजक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पाटिल ने अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुनील महाजन ने प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए अधिवेशन के उद्देश्यों, संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक परिवर्तन की दिशा में मराठा सेवा संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला।
अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में मराठा सेवा संघ के समक्ष वर्तमान चुनौतियाँ, सामाजिक परिवर्तन की पहल तथा भविष्य का एजेंडा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा की गई। न्यायदान कक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड आकाश काकड़े एवं प्रदेश अध्यक्षों तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यविस्तार, सामाजिक दायित्व और आगामी कार्ययोजना पर अपने विचार रखे।
डॉ अश्विनी देशमुख अग्रवाल ने द ग्रेट मराठा श्रीमंत महादजी सिंधिया के जीवन और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर संबोधन करते हुए ग्वालियर के मराठा साम्राज्य के गौरव की बात और उनकी जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। ‘मराठा सेवा संघ के समक्ष मौजूदा चुनौतियाँ एवं भविष्य का एजेंडा’ विषय पर आयोजित सत्र में संगठन की वैचारिक प्रतिबद्धता, सामाजिक समरसता, युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण, विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, उद्यमिता को प्रोत्साहन तथा किसानों के प्रश्नों पर विशेष मंथन किया गया।
अधिवेशन के दौरान विभिन्न राज्यों में मराठा सेवा संघ द्वारा किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रदेश इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय, नियमित संवाद, संगठन विस्तार और नई पीढ़ी को नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श हुआ। उल्लेखनीय कार्य करने वाले विद्यार्थियों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। ग्वालियर की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित यह पाँचवाँ राष्ट्रीय अधिवेशन मराठा सेवा संघ के लिए संगठनात्मक विस्तार, वैचारिक स्पष्टता और भविष्य की नई दिशा निर्धारित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हुआ। अधिवेशन ने सामाजिक न्याय, समता, बंधुता और प्रगतिशील विचारधारा के आधार पर समतामूलक भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता को एक बार फिर मजबूत किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









