शिल्प बाजार में कश्मीरी दस्तकारी हाट शुरू हुई

Nov 16 2026

ग्वालियर। सूर्य नमस्कार चौराहा स्थित शिल्प बाजार जिसमें कश्मीरी दस्तकारी हाट 5 नवंबर से शुरू हो चुका है। विस्तृत जानकारी देते हुए संचालक श्रीमती नूपुर अतुल गोयल ने बताया इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमो की श्रृंखला का शुभारंभ नृत्यांजलि परिवार के सदस्यों बाल कलाकार आराध्य शर्मा, कंगना पाल, राधिका पाल, तृषा पाल, मृणालि ताथे द्वारा किया गया। ग्वालियर के बाल प्रतिभा आराध्य शर्मा विभिन्न शासकीय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य एवं काव्य पाठ के द्वारा प्रतिभागीता दे चुके हैं। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं में जैसे स्केटिंग, कराते में भी ग्वालियर में अपना नाम रोशन कर चुके हैं। ऐसे प्रतिभाशाली आराध्य ने गणेश वंदना की प्रस्तुति साथ ही स्त्री शक्ति के लिए शक्तिशाली काव्य पाठ प्रस्तुत किया। प्रतिभाशाली बहने कंगना राधिका जो कि शहर में 500 से अधिक नृत्य प्रस्तुति दे चुकी हे इन ने राधा कृष्ण मोरपंखी रास लीला का मंचन किया। त्रशा पाल ने सुंदर राजस्थानी गाना पर नृत्य प्रस्तुति दी। इन सभी में सबसे छोटी और सबसे प्यारी मृणाली ताथे जो कि अभी सिर्फ 5 वर्ष की है उन्होंने मोहे मोर बनाये राधा नृत्य की प्रस्तुति पर सभी दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया।जिसमें कार्यक्रम उपरांत ग्वालियर के आदरणीय स्ष्ठरू श्री अतुल सिंह जी साथ ही मेला संचालक भाई श्री कृष्णकांत समाधिया जी द्वारा सभी बच्चों के साथ स्नेह स्मृति चिन्ह साझा किए।