अपना फाउंडेशन ने बाल दिवस पर बच्चों के लिए क्रिकेट उत्सव का आयोजन किया
Nov 16 2026
ग्वालियर। अपना फाउंडेशन हर रविवार को स्लम वस्ति के बच्चों को नि:शुल्क क्लास लगाते है सिटी सेंटर एलेन कोचिंग के बाहर इसके साथ ही अपने अच्छे कार्यों की श्रंखला को जारी रखते हुये इस बार खेल मैदान की तरफ रुख किया एवं बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिये एक भव्य क्रिकेट मैच का आयोजन प्ले नेशन टर्फ विकेट करोली माता मंदिर महलगांव के पास रखा गया। टीमों के नाम बच्चों के नाम पर रखें गये।
यह मैच उज्जवल इलेवन बनाम काव्यांश इलेवन के बीच 10-10 ओवर का खेला गया। जिसमें काव्यांश इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 10 ओवर में 44 रन बनाये। रनों का पीछा करते हुये उज्जवल इलेवन 23 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह यह मुकाबला काव्यांश इलेवन ने बड़े अंतर से जीता। मैन आफ द मैच गौरी को मिला। कृष्णा बेस्ट बैट्समैन बने। रूद्र शर्मा को बेस्ट स्कोरर चुना गया। दिव्यम अग्रवाल ने बेस्ट फिल्डर का ईनाम जीता।बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिये विजेता एवं उपविजेता बच्चों को ट्राफी, मैडल एवं तरह-तरह के उपहार बच्चों को वितरित किये गये। मैच में अंपायर की भूमिका में शिवांश मिश्रा ने निभाई। फीजियो नीलिमा को दी गई। मैच में स्कोरिंग का कार्यभार प्रोफेसर आलोक मिश्रा ने संभाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा उद्यमी निकिता गोयल की उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि अवधेश सिंह सेंगर रहे।
इस अवसर पर शेखर सिंह तोमर, आकाश जैन, सनोज अग्रवाल, शालिनी जैन, आरती शर्मा, मनीषा यादव, सुधांशु गिरी, पारूल गिरी, उषा सोमानी, अंकित गुप्ता, आलोक शर्मा, विपिन जाटव, अंकिता परिहार, तान्या गुप्ता, राजुल, नीरज, आनंद, रामा पांडे आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









