साड़ी में नारी’ थीम पर सजा क्षत्रिय राजपूत महिला का दीपावली उत्सव

Nov 16 2026

ग्वालियर। श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा होटल में दीपावली उत्सव आयोजित किया गया। भारतीय संस्कृति और पारंपरिक परिधान का संदेश देने हेतु कार्यक्रम में थीम ‘साड़ी में नारी’ रखी गई, जिसमें महिलाओं ने बनारसी साडिय़ों में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और उत्सव में रुचि तोमर, अंजली सिंह और नेहा सिंह ने शानदार नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का संयोजन व मेजबानी रेखा भदौरिया, मीना भदौरिया, अनुपमा राजावत और लक्ष्मी जादौन ने की। आयोजन में रश्मि तोमर, सुजाता संग्राम सिंह, डॉली भदौरिया व मोनिका भदौरिया का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में साड़ी में नारी, बेस्ट पर्सनैलिटी, बेस्ट जवाब, बेस्ट स्माइल, बेस्ट मेकअप, बेस्ट केश सज्जा, बेस्ट कॉन्फिडेंस, मोस्ट स्टाइलिश, मोस्ट फिट, बेस्ट वॉक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमें प्रतिमा चौहान जादौन, पूर्णिमा राठौर, रश्मि भदौरिया, मीरा तोमर, प्रवेश परिहार, नीति सिंह, जाह्नवी राजावत, सीमा तोमर, प्रेरणा परमार, आरती सिसौदिया, रानू राजावत, सुनीता भदौरिया आदि विजय रही।