सिख फोरम ग्वालियर ने आयोजित किया ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम
Nov 16 2026
ग्वालियर। सिख फोरम ग्वालियर के तत्वावधान में जीवाजी क्लब में गुरु नानक देव के तीन मूल सिद्धांतों ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ पर आधारित ‘राष्ट्र उत्थान में योगदान पर युवा संवाद’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिख फोरम ग्वालियर की गौरवशाली परंपरा के अनुसार ‘मूल मंत्र साहिब’ के पांच पाठ के साथ किया गया, जिससे पूरे सभागार का वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रांतीय सह प्रचारक (ग्वालियर संभाग) प्रेम शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, सिख फोरम ग्वालियर के चेयरमैन डॉ. एएस भल्ला भी मंच पर मौजूद रहे।
संवाद कार्यक्रम में शहर के युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और गुरु साहिब की शिक्षाओं को आधुनिक समय में राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए अपने विचार पूरी श्रद्धा, भावना और बेबाकी के साथ रखे। कार्यक्रम के बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए, जहां युवाओं ने सामाजिक समरसता, ईमानदारी से मेहनत करने और समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा करने का संकल्प लिया।
गणमान्य नागरिकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया। जिसमें कमल को1000 बिस्तर अस्पताल में वर्षों से निरंतर नि:स्वार्थ लंगर सेवा चलाने के उनके सराहनीय कार्य हेतु। तरविंदर पाल सिंह सचदेवा को शिक्षा (स्कूल एवं कॉलेज संचालन) तथा सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु। डॉ. एएस भल्ला को चिकित्सा क्षेत्र, समाज सेवा और सिख फोरम ग्वालियर के माध्यम से किए जा रहे उनके सराहनीय कार्यों हेतु। कार्यक्रम के अंत में सिख फोरम ग्वालियर के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









