विधिक सेवा सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन
Nov 15 2026
ग्वालियर। विधिक सेवा सप्ताह के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर द्वारा रविवार को विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिला न्यायालय परिसर से शुरू हुई लगभग 4 किलोमीटर लंबी इस दौड़ के माध्यम से आमजन को विधिक अधिकारों और कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया गया। मैराथन का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
मैराथन दौड़ जिला न्यायालय के मुख्य द्वार क्रमांक-1 से शुरू होकर अलकापुरी, गोविंदपुरी चौराहा, सिटी सेंटर, बीएसएनएल कार्यालय और जीवाजी विश्वविद्यालय गेट होते हुए उच्च न्यायालय के मार्ग से जिला न्यायालय के द्वार क्रमांक-2 पर पहुँची और यहीं पर दौड़ का समापन हुआ। आयोजन में विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) नवीन शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विवेक कुमार सिंह, जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी, पैरालीगल वॉलंटियर्स, लीगल डिफेंस काउंसिल, पैनल अधिवक्तागण सहित आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार दुबे, द्वितीय स्थान पर जिला न्यायाधीश व्ही.पी.एस. चौहान तथा तृतीय स्थान पर न्यायिक कर्मचारी जसवंत सिंह रहे। समापन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर ने विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
ज्ञात हो राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में भी 14 से 20 नवम्बर तक विधिक सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता गतिविधियां आयोजित हो रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









