अपर आयुक्त ने किया केदारपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण
Nov 14 2026
ग्वालियर। अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने शनिवार को केदारपुर स्थित लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर वहां संचालित कचरा प्रबंधन एवं प्रसंस्करण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 1200 टन क्षमता वाले कचरा प्रसंस्करण प्लांट का अवलोकन किया तथा प्लांट को पूर्ण क्षमता के साथ प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री राव ने लैंडफिल साइट पर लंबे समय से जमा लिगेसी वेस्ट (पुराने अपशिष्ट) के निराकरण को तत्काल समाप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर के अंत तक पुराने प्लांट से नवीन प्लांट में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त श्री राव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कचरा प्रसंस्करण एवं निष्पादन से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उल्लेखनीय है कि केदारपुर लैंडफिल साइट शहर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां जमा पुराने कचरे का समयबद्ध निराकरण होने से भूमि का बेहतर उपयोग करने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने में सहायता मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र सक्सेना सहायक यंत्री रामबाबू दिनकर, अजय शाक्यवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









