कै. माधवराव सिंधिया (प्रथम) की 150वीं जयंती पर पुष्पांजली अर्पित की

Nov 14 2026

ग्वालियर। ग्वालियर रिसायत के महाराजा कै, माधवराव सिंधिया (प्रथम) की 150वी जयंती पर इंदरगंज चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि माधो महाराज को आधुनिक ग्वालियर का जनक भी कहा जाता है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का आज भी ग्वालिरवासी लाभ ले रहे हैं। शहर को पीने के पानी के लिए तिघरा जलाशय का निर्माण जो आज भी ग्वालियर की लाइफ लाइन है, जयारोग्य अस्पताल, व्यापार उद्योग को बढ़ावा देने चैंबर ओर कॉमर्स को नींव रखी, बामोर, मालनपुर, ग्वालियर जेसीआई, उच्च शिक्षा के लिए कई स्कूल कॉलेज का निर्माण करवाया।
पुष्पांजली अर्पित करने वालों में सरदार विजय सिंह फाल्के, जयंत जाए, सुधीर गुप्ता, नवीन परांडे, पार्षद अनिल सांखला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर कुटे, धर्मेंद्र गायकवाड़, विश्वजीत भोंसले, सुरेश शिंदे,आदि शामिल हुए।