लायंस क्लब सिटी का दीपावली मिलन समारोह संपन्न

Nov 14 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब सिटी का दीपावली मिलन समारोह, परिणय बाटिका में बड़ी धूम धाम से बनाया गया। जिसमे ब्रजकिशोर दीक्षित द्वारा निर्देशित ’मानस के राम’ का संगीतमय रामायण मंचन एवं अन्नकूट प्रसादि आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज भटनागर ने की, इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतपाल विष्णु गोयल, सुधीर बाजपेई, सीएस तोमर, संस्थापक अध्यक्ष नितिन मांगलिक, अशोक ठाकुर, अजय सप्रा, सलिल गुप्ता, हेमेंद्र तिवारी, किशोर सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष शमशाद बेग, मेंटर शिवशंकर अग्रवाल, रामकिशन सिंघल, सुशील कटारे, सत्येंद्र सिंह यादव, दिलीप नत्थानी, बृजेश सिंघल, वरुण अग्रवाल, आशुतोष द्विवेदी, विनोद गुप्ता, अजय अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, मीता भटनागर एवं अन्य क्लब्स से लायंस के पदाधिकारी उपस्थित हुए। कार्यक्रम संयोजक प्रदीप अग्रवाल, वैभव सिंघल, शिव कुमार शर्मा थे।