कुलैथ में पशुपालक सम्मेलन में हितग्राहियों को 382 करोड़ ट्रांसफर
Nov 13 2026
ग्वालियर। ग्राम कुलैथ में शुक्रवार को पशुपालक सम्मेलन और पशु मेले का आयोजन किया गया। किसान कल्याण वर्ष के तहत हो रहे इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों और पशुपालकों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन और संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में 382 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की। उन्होंने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया।
कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह, सांसद भारत सिंह, अपेक्स बैंक अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव और ग्रामीण जिला अध्यक्ष शिवराज यादव मौजूद रहे। बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक भी सम्मेलन में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा किसानों और पशुपालकों के लिए विशेष महत्व रखती है। खेती के साथ पशुपालन, मछली पालन, बकरी पालन और कुक्कुट पालन ग्रामीण परिवारों की समृद्धि के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। सरकार किसानों और श्रमिक परिवारों की आर्थिक मजबूती के लिए लगातार काम कर रही है।
41 लाख से अधिक हितग्राहियों को राशि
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 34 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 207 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की। वहीं, संबल 2.0 योजना के तहत 7 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 175 करोड़ रुपए की अनुग्रह सहायता राशि जारी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश देश में दुग्ध उत्पादन के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश के कुल दूध उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी करीब 9 प्रतिशत है। सरकार का लक्ष्य मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 दुग्ध उत्पादक राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ढाई करोड़ से अधिक पशुधन है। अब नस्ल सुधार और उन्नत पशुपालन पर विशेष जोर दिया जाएगा। ग्वालियर में करीब 70 हजार पशुपालक चार लाख से अधिक पशुधन की देखभाल कर रहे हैं। जिले में प्रतिदिन 605 मीट्रिक टन दूध का उत्पादन हो रहा है।
सडक़ों के निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के क्षेत्र में उपलब्धि के लिए ग्वालियरवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर सहित प्रदेश के कई शहरों ने स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने जगन्नाथ मंदिर के विकास के लिए 51 लाख रुपए देने और कुलैथ सहित आसपास के गांवों में कई सडक़ों के निर्माण की घोषणा की।
पारंपरिक खेलों का लिया आनंद
सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक पशुपालन और ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर कन्हैया लोकगीत, बैलगाड़ी दौड़ और घुड़दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का भी आनंद लिया। पशु मेले में किसानों और पशुपालकों के सम्मान के साथ ग्रामीण परंपराओं की झलक भी देखने को मिली।
किसानों के साथ किया सहभोज
सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









