ऑक्सीजन टैंकर में धमाका, ट्रक के उड़े परखच्च, दहशत में घरों से बाहर भागे लोग
Nov 13 2026
ग्वालियर। पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। शिवा कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में खड़े ऑक्सीजन टैंकर में विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि टैंकर और पास खड़े ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
शिवा कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। विस्फोट की भयावहता देखकर कई परिवार जान बचाने के लिए घर छोडक़र कॉलोनी से बाहर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग सहम गए।
रिहायशी इलाके के पास है फैक्ट्री
जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, वह रिहायशी इलाके के नजदीक स्थित है। ऐसे में आसपास रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के आसपास जमा होने लगे। हालांकि, दोबारा विस्फोट की आशंका के चलते लोग घटनास्थल से दूरी बनाए रखने को लेकर भी सतर्क रहे।
विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टैंकर और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटनास्थल पर मलबा और वाहनों के टूटे हुए हिस्से बिखर गए। इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। प्रशासन और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही नुकसान और विस्फोट की वजह सामने आ सकेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









