मौसम का उतार-चढ़ाव जारी

Nov 13 2026

ग्वालियर। ग्वालियर में तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है, विगत कुछ दिनों से लगातार तापमान नीचे जा रहा था, जबकि रात को अचानक तापमान में 2 डिग्री का उछाल आया है। इसका कारण आसमान में कोहरा छाने को बताया जा रहा है। रात में अचानक तापमान में उछाल आने से लोगों को सर्दी का अहसास कम हुआ और रात के समय लोग आराम से सामान्य कपड़ों में दिखे। तापमान में आए बदलाव का कारण आसमान में छाए कोहरे की परत को माना जा रहा है, क्योंकि कोहरा छाने की स्थिति में दिन के समय गर्म हुई पृथ्वी से निकलने वाली गर्मी वातावरण में नहीं जा पाती है, जिसके कारण तापमान में गिरावट कम दर्ज होती है और तापमान सामान्य से अधिक रहता है। 
ग्वालियर में अभी तक राजस्थान की ओर से हवा आ रही थी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में कमी आ रही थी, गुरुवार की रात को हवा का रूख बदल गया, और बंगाल की खाड़ी की ओर से हवा बहकर ग्वालियर की ओर आने लगी है, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।