दहेज, फिजूल खर्च विवाह में रोकें, ब्राह्मणों से सभी समाज प्रेरणा लें- नरोत्तम मिश्रा
Nov 13 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा चलाए जा रहे हैं सदस्यता अभियान के अंतर्गत होटल कलार्क इन में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को अनेकों साथियों के साथ सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज ने आजीवन सदस्यता वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, परमानन्द शर्मा, प्रकाश नारायण शर्मा, गिरिराज गुरुजी, हेमेश दंडोतिया, ब्रह्मदत्त पाण्डेय शास्त्री, डॉ मुन्नालाल शर्मा, भारती शर्मा आदि मौजूद थे।
इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम शाह ने कहा कि लगातार सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा समाज हित में तथा धार्मिक कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लगातार निशुल्क विवाह योग्य युवक युवती के पंजीयन कर उनके रिश्ते कराना तथा ग्वालियर में पहली बार ब्राह्मणों का सामूहिक विवाह चार बार निशुल्क सम्पन्न कराया। जनेऊं संस्कार कराऐ। परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन से दहेज प्रथा कुरीति एवं विवाह में फिजूल खर्च पर अंकुश लगाने में सार्थक प्रयास किया है।
19 नवंबर को वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर ब्रह्म मातृशक्ति सम्मेलन एवं भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम 24 एवं 25 दिसंबर होने वाले कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज को एक जुट होना चाहिए। जिससे बेटियो एवं मातृ शक्तियों का सम्मान बढ़ाया जा सकेगा। डॉ. जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 25 दिसंबर को होने वाले 19 वें सकल ब्राह्मण विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का मुख्य संरक्षक डॉ. ओएन कौल, किशन मुदगल, रामनारायण मिश्र, परमानंद शर्मा को बनाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









