फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे विभिन्न वेशभूषा में सज-धजकर पहुंचे

Nov 13 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बच्चों के प्रिय चाचा जवाहर लाल नेहरू की जयंती के पूर्व बच्चों के लिए महापुरुष या राजनेता थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल, फूड कोर्ट, थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चे विभिन्न तरह की वेशभूषा में सज-धजकर एक-एक कर प्रतियोगिता स्थल पर आ रहे थे।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शिखा क_ल उपस्थित थीं। उन्होंने सभी बच्चों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर 35 बच्चे सज-धजकर इस आयोजन में आए और प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने मंच पर एक से बढक़र एक प्रदर्शन किया और अपना-अपना परिचय दिया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से अत्यधिक प्रेम करते थे। उन्हीं की स्मृति में बाल दिवस मनाया जाता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और आत्मविश्वास बढ़ता है।
बाल प्रतिभा सम्मान समारोह आज
14 नवंबर चाचा नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शाम 4:30 बजे से दीनदयाल सिटी मॉल, फूड कोर्ट पर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में चयनित बच्चों को ही सम्मानित किया जाएगा। जिन बच्चों ने इस आयोजन के लिए अपने आवेदन जमा किए थे, उन्हीं में से चयनित किए गए 40 बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।