मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिये गये अनेक निर्णय

Nov 13 2026

ग्वालियर। मेयर इन काउसिंल की बैठक महापौर डॉ शोभा सिकरवार के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शहर विकास के सम्बंध में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिये गये।
बाल भवन में आयोजित बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, श्रीमती प्रेमलता जैन, श्रीमती संध्या कुषवाह, श्रीमती उपासना यादव, श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, विनोद यादव माठू, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, मुनीष सिंह सिकरवार, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र सक्सैना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
बैठक में गौशाला में गोवंशों के खाद्य पदार्थ क्रय हेतु निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति बावत् निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा उपरांत परिषद की ओर अग्रेषित करते हुए स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते में की गई वृद्धि के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।