कक्षा 3 की आध्या श्रीवास्तव ने नृत्य और कविता में बिखेरी प्रतिभा, हिंदी ओलंपियाड में किया जिला टॉप

Nov 13 2026

ग्वालियर। सान्दीपनि पद्माराजे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा आध्या श्रीवास्तव छोटी उम्र में ही बड़ी प्रतिभा की मिसाल बन रही है। आध्या कई राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुति दे चुकी है। इसके साथ ही वह स्वरचित और अन्य कविताओं का पाठ भी करती है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। आध्या पढ़ाई में भी अव्वल है। वर्ष 2025-26 में कक्षा 2 में रहते हुए उसने ओलंपियाड परीक्षा में हिंदी विषय में जिला टॉप किया था। आध्या वरिष्ठ पत्रकार सचिन श्रीवास्तव और दर्शनी श्रीवास्तव की पुत्री है।