बापू भक्तों ने आधा दर्जन गांव में बच्चों को वस्त्र वितरित कर मनाया दीपावली पर्व

Nov 12 2026

ग्वालियर। संत आशाराम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में आधा दर्जन गांव सिरसा भटपुरा नया पुरा स्टेशन पुरा नया गांव इत्यादि गांवों में निरंतर दीपावली पर्व पर अभियान चलाकर सप्ताह भर आदिवासी बच्चों में डेढ़ हजार नए वस्त्र टी शर्ट बनियान सलवार सूट आदि भेंट स्वरूप वितरण कर खील बतासे मिष्ठान प्रदान किए। साथ ही दरिद्र नारायण भगवत स्वरूप आदिवासी हजारों महिला पुरुषों में भोजन प्रसादी वितरण कर विशाल भंडारे आयोजित किए। ज्ञात रहे घाटी गांव क्षेत्र विगत वर्षों से आश्रम ग्वालियर द्वारा गोद लेकर अन्न वस्त्र भंडारे आयोजित कर ते चले आ रहे हैं। जिसमें श्री योग वेदांत सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल के उत्साही पदाधिकारियों द्वारा सेवाएं दी जा रही है।