अचलेश्वर मंदिर पर विशाल महाअन्नकूट 16 नवम्बर को
Nov 12 2026
ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर शहर के सभी धर्म प्रेमी बन्धुओं की मुख्य आस्था का केन्द्र है जहां हजारों भक्तगण रोज दर्शन करने आते हैं, मन्दिर न्यास द्वारा 16 नवम्बर सोमवार को दीप महोत्सव एवं महाअन्नकूट का आयोजन विशाल स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें लगभग 25000 पच्चीस हजार लोगों के अन्नकूट की व्यवस्था की गई है। अन्नकूट प्रसादी पेंकिग प्रसादी की व्यवस्था रहेगी, जो कि नटराज सभागृह अचलेश्वर महादेव मंदिर पर 100 दान राशि कूपन के रूप में देकर पेकिग प्राप्त कर सकेंगे। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर महाअन्नकूट को लेकर मिटीग आयोजित की गई। मिटीग में न्यासी महेश मृदगल,राजेश ऐरन अध्यक्ष, नवीन गर्ग उपाध्यक्ष, राजकुमार माहेश्वरी सचिव, कृष्ण बिहारी गोयल कोषाध्यक्ष, रामकुमार गोयल मार्गदर्शक व्यवस्था सचिव, प्रदीप कुमार बंसल निशांत सिंघल सूचना सचिव शामिल हुए। मिटीग में अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के सभी 3800 सदस्यों के लिए अन्नकूट प्रसादी की व्यवस्था जीवायएमसी क्लब मैदान अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास रहेगी। अन्नकूट प्रसादी का भोग श्री अचलनाथ भगवान को लगने के बाद शाम 5 बजे से प्रारंभ हो जायेगा, सभी भक्तगण महाअन्नकूट के लिए अपने द्वारा दान एवं खाद सामग्री के रूप में सहयोग करना चाहते हैं तो श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर कर सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









