सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुई गोवर्धन पूजा

Nov 12 2026

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में दीपावली के पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सायंकाल 6 बजे मंदिर के श्री चक्रधर सभागार में विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा संपन्न हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. रमाकांत शास्त्री द्वारा गोवर्धननाथ का भव्य स्वरूप तैयार कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। श्री गिरिराज धरण को मोर मुकुट, कानों में कुंडल, वंशी, हाथों में कंगन, चरणों में नूपुर पहनाकर भव्यश्रृंगार किया। इसके पश्चात मंदिर के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं भक्त श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री गोवर्धननाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा सुख-समृद्धि एवं लोकमंगल की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष विजय गोयल, हरिशंकर सिंघल, प्रदीप सिंघल, प्रधानमंत्री रमेशचंद्र गोयल ‘लल्ला’, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, धर्म मंत्री रविंद्र सिंघल चौबे, नारायण ब्रजवासी, मनोज सांघी, शैलेंद्र बंसल, कृष्ण कुमार गोयल, महेश नीखरा, रीना शिवहरे सहित अनेक भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को अन्नकूट महाप्रसाद वितरित किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर भगवान श्री गोवर्धननाथ के दर्शन एवं प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।