बहनों ने केंद्रीय जेल में कैदी भाइयों को तिलक किया, छलके आंसू
Nov 11 2026
ग्वालियर। केंद्रीय जेल में बुधवार को दीपावली के अवसर पर भाईदूज का पर्व मनाया गया। इस दौरान हजारों बहनें अपने कैदी भाइयों को तिलक लगाने पहुंचीं। सुबह 7:30 बजे से खुली जेल परिसर में भाई-बहनों की मुलाकात शुरू हुई। बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाया और उनके साथ बैठकर हालचाल जाना। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए थे। इस दौरान कई भाई-बहनों की आंखें नम हो गईं। जेल प्रशासन के अनुसार, शाम 4 बजे तक 15 हजार बहनें भाई को तिलक करने पहुंची।
आसपास के शहरों से बहनें सुबह ही ग्वालियर केंद्रीय जेल पहुंचने लगी थीं। मुलाकात के दौरान जेल में बने लड्डुओं से भाई-बहनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जेल प्रबंधन ने बाहर से मिठाई या अन्य खाद्य सामग्री लाने पर प्रतिबंध लगाया था। बहनों की सुविधा के लिए खुली जेल के मैदान में टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। भाईदूज पर बाहरी पुरुषों के प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहा।
बंदियों के लिए बनी पूड़ी-सब्जी और खीर
भाईदूज के अवसर पर जेल में बंदियों के लिए विशेष भोजन तैयार किया गया। इसमें पूड़ी, सब्जी और खीर बनाई गई। यह खाना जेल में बंद अन्य कैदियों ने तैयार किया। बहनों के तिलक के लिए लड्डू भी बनाए गए थे, जिन्हें जेल परिसर से ही खरीदने की व्यवस्था थी।
भाई को तिलक करने पहुंचीं बहन अनीता ने बताया कि जेल प्रशासन ने इस बार अच्छी व्यवस्था की थी। हालांकि, बाहर से कोई भी सामान लाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने जेल परिसर में बिक रही मिठाई खरीदकर भाई को तिलक किया और भाईदूज मनाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









