राज्य शालेय ताइक्वांडो में ग्वालियर के खिलाडिय़ों ने जीते 11 पदक

Nov 11 2026

ग्वालियर। 70वी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो शालेय प्रतियोगिता में ग्वालियर के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण 2 रजत एवं 7 कांस्य पदक पर कब्जा किया तथा बालिका वर्ग में दूसरी रनर की ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की। जिला ताइक्वांडो संघ ग्वालियर के सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि 70वी राज्य शालेय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ग्वालियर की सौम्या जैसवाल एवं दिव्या तोमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की टीम में अपना स्थान पक्का किया, साथ ही अमित व्यापारी एवं देव परमानिक ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और रजत पदक पर कब्जा किया तथा नंदिनी यादव, हर्षिता बाथम, सृष्टि भारद्वाज, शिवकर्ष राय, रुद्र झा, अजय सिंह लहारिया एवं निवान यादव ने भी उम्दा प्रदर्शन किया और कांस्य पदक पर कब्जा किया।
सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता हरिओम चतुर्वेदी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण विभाग संभाग ग्वालियर के मार्गदर्शन में संदीप शर्मा, कैलाशपुरी गोस्वामी आरके सिंह, पवन शर्मा एवं जनरल मेनेजर पंकज शर्मा तथा ग्वालियर संभाग टीम मे पंकज शर्मा ने जनरल मेनेजर तथा कोच की भूमिका में राष्ट्रीय कोच अक्षय केन, मुजीब खान, संदीप गुप्ता रहें। भोपाल से आये पर्यवेक्षक संदीप सिंह, दीपक राजौरिया के नेतृत्व में प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भी ग्वालियर के राष्ट्रीय रेफरी अनिल कौशिक, रघुवीर माझी एवं दीपक कुशवाह ने शानदार तरीके से निभाई।