एनटीईटी-2026 की द्वितीय परीक्षा दिसंबर में आयोजित होने की संभावना
Nov 11 2026
ग्वालियर। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) ने एनटीईटी-2026 की द्वितीय परीक्षा को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी की है। विद्यार्थियों से प्राप्त मांगों एवं अभ्यावेदनों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने दिसंबर 2026 में द्वितीय परीक्षा आयोजित करने की संभावित योजना बनाई है। परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी एवं आवेदन संबंधी जानकारी अलग से जारी की जाएगी। नीमा छात्र संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. हरेंद्र सिंह भदौरिया ने आयोग के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि देशभर के आयुर्वेद पीजी विद्यार्थियों से एनटीईटी संबंधी समस्याओं एवं मांगों के अनेक आवेदन प्राप्त हुए थे। नीमा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके पक्ष एवं मांगों को संबंधित उच्च अधिकारियों एवं विभागों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उनके हित में सकारात्मक निर्णय लिया है। हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं भविष्यगत हित सदैव सर्वोपरि हैं और नीमा आगे भी उनके अधिकारों एवं हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









