वार्डों में भाजपा के दीपावली मिलन में बूथ कार्यकर्ताओं से लेकर वरिष्ठ नेता तक हुए शामिल
Nov 11 2026
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा महानगर के सभी वार्डों में दीपावली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक ने सहभागिता कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, जीडीए अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा, अभय चौधरी, सुधीर गुप्ता, रामवरण सिंह गुर्जर, किशन मुदगल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
वहीं वार्डों में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रमों में भाजपा जिला महामंत्रीजवाहर प्रजापति एवं जिला महामंत्री राजू पलैया सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, वार्ड पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का एक परिवार है। ऐसे आयोजन आपसी आत्मीयता, समरसता और संगठनात्मक मजबूती को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व खुशियां बांटने का संदेश देता है।
कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सभी वार्डों में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। दीपावली मिलन समारोहों का समापन कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहभोज के साथ हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









