सत्संग में सेवानिवृत्ति परमार का किया स्वागत,विजय महाराज ने दिया आशिर्वाद

Nov 11 2026

ग्वालियर। जूनियर मलेरिया निरीक्षक बलबीर सिंह परमार के सेवानिवृत्ति होने पर सत्संग में विजय महाराज ने गुरुभक्ति का आशीर्वाद प्रदान कर साधक भक्तों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। ज्ञात रहे बलबीर सिंह परमार संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर समिति में वर्षों से मीडिया प्रभारी के रूप में संचालन करते चले आ रहे है। सभी साधक भक्तों ने सेवानिवृत्ति की अनंत मंगल शुभकामनाएं प्रेषित कर गुरुदेव से प्रार्थना की आप निरन्तर गुरुसेवा में हमेशा लगे रहकर प्रभु प्रसाद प्राप्त करते रहें। यही हम सब भक्तों की मंगल कामना है।
स्वागत कर बधाई देने वालों में आश्रम वक्ता विजय महाराज, हरीसिंह गुर्जर, डॉ सीबी शर्मा, अरविंद मिश्रा, भगवानदास, सोनू, देवेंद्र सिकरवार, श्रीमती गुड्डी, संतोष सिंह, मथुरा प्रजापति, एड माला मिश्रा इत्यादि शामिल रहे।