डॉ कंसाना विजन विकसित मध्यप्रदेश के प्रदेश संयोजक नियुक्त
Nov 10 2026
ग्वालियर। विजन विकसित भारत नीति एवं अनुसंधान केंद्र, दिल्ली द्वारा डॉ हरिशंकर कंसाना को मध्यप्रदेश का राज्य संयोजक नियुक्त किया है। विजन विकसित भारत पॉलिसी एंड रिसर्च सेंटर (दिल्ली) एक थिंक-टैंक और नीति अनुसंधान केंद्र है। यह वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित, आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राष्ट्र बनाने की दिशा में देश के शिक्षाविदों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और युवाओं को एक मंच पर जोडक़र कार्य कर रहा है। डॉ. शिवेश प्रताप इस केंद्र के राष्ट्रीय संयोजक हैं। इसकी परामर्शदात्री समिति और सलाहकार बोर्ड में देश के जाने-माने नीति निर्माण संस्थाओं के शिक्षाविद, उद्योगपति और विशेषज्ञ हैं।नीति आयोग नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्रालयों की समिति, औद्योगिक उपक्रम, राज्य के विभिन्न आयोगों के समन्वय और सहयोग से यह शोध केंद्र कार्य कर रहा है।
इस अनुसंधान केंद्र का मध्यप्रदेश चैप्टर विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प की परिकल्पना के अनुरूप मध्यप्रदेश को भी विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगा। इसके माध्यम से प्रदेश की विकास संबंधी प्राथमिकताएं, नीतिगत आवश्यकताओं और आर्थिक- सामाजिक चुनौतियों पर सार्थक विमर्श को आगे बढाकर नीति अनुसंधान, सुशासन, शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, युवा नेतृत्व, ग्रामीण विकास, सामाजिक समावेशन और आर्थिक विकास के महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद, शोध और नीतिगत सुझावों को विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से प्रोत्साहन मिलेगा।
डॉ कंसाना पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानवदर्शन के वरिष्ठ अध्येता हैं और राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर हैं। उच्च शिक्षा के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना और सामाजिक गतिविधियों को ग्वालियर चंबल में प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए उन्हें राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2026 भी प्राप्त हो चुका है। शोध केंद्र की केंद्रीय समिति द्वारा उनकी नियुक्ति उनके जमीनी अनुभव, उत्कृष्ट कार्यशैली, व्यापक संपर्क और राष्ट्रीय दृष्टि को ध्यान में रखकर हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









